उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रकाश पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए उनके सुख-समृद्धि हेतु मंगलकामना व्यक्त की है।
राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में उजाला लाये एवं नई खुशियों का संचार करे। उन्होंने कहा कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दुःखी तथा जरूरतमंद हों।
श्रीमती आनंदीबेन ने कहा कि दीपावली का पर्व भाई-चारे और सद्भाव के माहौल को मजबूत करता है। उन्होंने अभिभावकों तथा बच्चों से विशेष रूप से अपील की है कि खतरनाक एवं तेज आवाज वाले पटाखों से दूर रहें तथा पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें।
राज्यपाल दीपावली पर्व पर राजभवन में कल पूर्वान्ह 11ः00 से 12ः00 बजे तक गणमान्य नागरिकों तथा वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर बधाई भी देंगी।
दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक